Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

नियामतपुर बाजार में अवैध ऑटो-टोटो पार्किंग से रोजाना जाम, आम लोगों में नाराजगी

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल के कुल्टी स्थित नियामतपुर बाजार में अवैध ऑटो और टोटो पार्किंग, फुटपाथ पर अतिक्रमण तथा जगह-जगह मोटरसाइकिल पार्किंग के कारण प्रतिदिन भीषण यातायात जाम की स्थिति बन रही है। स्टेशन रोड, न्यू रोड, आसनसोल रोड और लिथुरिया रोड पर सुबह से रात तक यातायात बाधित रहने से खरीदारों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध पार्किंग पर तुरंत रोक लगाई जाए, ऑटो और टोटो के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुकांत दास ने कहा कि बेरोजगारी के कारण ऑटो और टोटो की संख्या बढ़ी है। पिछले 15 वर्षों में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या पैदा हुई है। उन्हों**ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान सरकार जल्द पार्किंग की व्यवस्था नहीं करती है, तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पार्किंग की समस्या दूर करने, यातायात जाम खत्म करने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *