राजहंस के ब्राइडल स्टूडियो का उद्घाटन, दुल्हन के लिए मिलेगा आकर्षक परिधान
बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : आसनसोल के प्रसिद्ध वस्त्र परिधान के प्रतिष्ठान राजहंस का ब्राइडल स्टूडियो ( दुल्हन परिधान ) का नया शोरूम आश्रम मोड़ शनि मंदिर के विपरीत द होराइजन कॉम्प्लेक्स में रविवार को खुला। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, सलाहकार नरेश अग्रवाल, कार्यकारणी कमेटी के सदस्य आनंद पारीक, राजहंस के रामस्वरूप वैश्य, शोभा देवी वैश्य, पंकज वैश्य, कविता वैश्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।














मौके पर पंकज वैश्य ने बताया कि इसके पहले राजहंस के एक नए शोरूम इसी कॉम्प्लेक्स में खोला जा चुका है। आसनसोल की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिला। इसलिए उन्होंने सिर्फ शादी में दुल्हन के लिए एक अलग से शोरूम खोलने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि इस शोरूम में शादी से जुड़े विभिन्न रस्मों में दुल्हन की पहने वाली एक से बढ़कर एक बेहतरीन ड्रेस उपलब्ध है। पंकज वैश्य ने बताया कि उनके शोरूम में 10,000 रुपया से लेकर 50,000 रुपये तक की कीमत के दुल्हन की ड्रेस उपलब्ध हैं। ग्राहकों के जरूरत पर और ज्यादा दाम वाली ड्रेस लायी जाएगी। इससे पहले शादी के ड्रेस खरीदने के लिए आसनसोल के लोगों को कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था। लेकिन उनको पूरा भरोसा है कि इस शोरूम के खुल जाने से आसनसोल की जनता को अपने ही शहर में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई जैसा दुल्हन की ड्रेस उपलब्ध होगी।
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের হোস্টেল রুম থেকে ভিন রাজ্যের ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য
- Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- आसनसोल में युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन, दिया गया सामाजिक सद्भाव का संदेश
- Asansol : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई होटल-रेस्तरां में मिली अनियमितताएं
- আসানসোলে রাখী বন্ধন উৎসবের আয়োজনে যুব কল্যান ও ক্রীড়া দপ্তর সম্প্রীতির বার্তা


