Holi के रंग को बदरंग करनेवाले हुड़दंगियों पर नकेल कसेगी पुलिस, दिया यह सख्त निर्देश
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल सहित राज्य के तमाम जिलों मे होली और शबे बरात को लेकर पुलिस की अहम् बैठक हुई, जिस बैठक मे राज्य के तमाम राजनितिक दल के नेताओं सहित समाजिक कार्यकर्ताओं व आम जनता को भी शामिल की गई, बैठक मे शामिल तमाम लोगों को यह सख्त दिशा और निर्देश दीये गए की होली एक पवित्र त्योहार है, जिस त्योहार को लोग रंग और ग़ुलाल के साथ हँसी और ख़ुशी के साथ मनाते हैं, इस लिये वह लोगों से यह अपील कर रहे हैं की वह इस त्योहार को मनाने के दौरान धर्म का सम्मान करें अपमान नही, क्योंकि सबका धर्म – धर्म है, और सभी धर्मो का सम्मान करते हुए होली के इस पवित्र त्योहार को मनाना है, उन्होने यह भी कहा की इस त्योहार के दौरान कोई भी हुड़दंग बाजी नही चलेगी, अगर कोई हुड़दंग बाजी और गुंडागर्दी करता या फिर करने की कोसिस करता है, उसको किसी भी हाल मे बक्सा नही जायेगा, उसके ऊपर शख्त कारवाई की जायेगी, ।











उन्होने यह भी कहा की होली के दौरान कोई भी किसी को जोर जबरदस्ती रंग या ग़ुलाल नही लगाएगा, साथ ही दोपहर दो बजे तक होली के दौरान रंग या ग़ुलाल लगाने की परिकिर्या पूरी तरह ख़त्म हो जानी चाहिये, यहीं नही उन्होने यह भी साफ कह दिया की अगर कोई सड़क पर होली के दौरान रंग या गुलाल लगाते हुए देखा गया उसपर भी पुलिस के तरफ से सख्त कारवाई की जायेगी, पुलिस ने यह भी कहा की होली के दौरान कहीं भी डीजे नही बजना चाहिये अगर कहीं से इस तरह की कोई खबर आती है तो उनपर भी शख्त कारवाई की जायेगी, पुलिस ने बैठक मे शामिल लोगों से यह भी अपील की के वह अपने -अपने इलाकों मे होने वाली छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी घटनाओं के बारे मे अविलम्ब थाना को सूचित करें,


सुचना जितनी जल्दी मिलेगी उतनी जल्दी पुलिस मामले को निपटारा करने की कोसिस करेगी, अगर सुचना मिलने मे थोड़ी भी देर होती है तब मामले का निपटारा होने मे समय भी ज्यादा लगेगा जिससे पुलिस ही नही बल्कि आम जनता को भी काफी परेशानी होगी, पुलिस ने बैठक मे शामिल सभी लोगों से यह भी कहा की वह अपने -अपने इलाके के लोगों व कलबों को सूचित करें और जागरूक करने का भी प्रयास करें, पुलिस माइकिंग के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है, जिससे होली के मौके पर किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो सके
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


