Breaking : Raju Jha की गोली मारकर हत्या
बंगाल मिरर, एस सिंह, दुर्गापुर : Breaking : Raju Jha की गोली मारकर हत्या कोयला एवं होटल कारोबारी राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से दुर्गापुर शिल्पांचल में हड़कंपमच गया है। घटना बर्दवान के शक्तिगढ़ में हुई। शक्तिगढ़ में कुछ सहयोगियों के साथ राजू झा एक लेमचा दुकान के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान हत्यारों ने उनपर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।














गौरतलब है कि वाममोर्चा के शासनकाल में उन पर शिल्पंचल में अवैध कोयला कारोबार संचालित करने का आरोप था। वहीं तृणमूल सरकार आने के बाद उन पर विभिन्न मामले भी दर्ज हुए वह पिछले वर्ष 2020 21 दिसंबर को भाजपा के योगदान मेले में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद से भाजपा में सक्रियता बढ़ गयी। यहां तक विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा भी थी। उसके बाद पुलिस ने 2005 में बांकुड़ा के मेजिया थाने में राजू झा के खिलाफ कोयला चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में राजू झा के नाम पर अन्य कोई कोर्ट में हाजिर हुआ था। इस फर्जी पेशी को कोर्ट ने पकड़ लिया था जिसके बाद कोर्ट ने राजू झा का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। इस मामले में राजू झा को सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद उन्हें सीआईडी ने रिमांड पर लिया था। जिसके बाद से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे।
- आसनसोल प्रगति के 14वें विवेकानंद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
- আসানসোল প্রগতি”র ১৪ তম বিবেকানন্দ গোল্ড কাপ ফুটবল টুর্নামেন্টের উদ্বোধন
- ১.৩৫ লক্ষ মানুষ হবেন উপকৃত আসানসোলে ৪১.২৯ কোটি টাকার ১১টি জল সরবরাহ প্রকল্পের সূচনায় অগ্নিমিত্রা পাল
- আসানসোলে ৪১.২৯ কোটি টাকার জল সরবরাহ প্রকল্পের সূচনায় অগ্নিমিত্রা পাল, ১.৩৫ লক্ষ মানুষ হবেন উপকৃত
- आसनसोल के मंदिर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ कार्यक्रम, अग्निमित्रा पाल ने दिया प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छता का संदेश


