Raju Jha Murder Case की जांच के लिए SIT गठित
बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Raju Jha Murder Case ) शक्तिगढ़ में कोयला कारोबारी राजू झा की गोली मारकर हत्या मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। उस दल का नेतृत्व पूर्वी बर्दवान के पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन कर रहे हैं। इसके अलावा 11 अन्य सदस्य हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार राजू के शव का रविवार दोपहर बर्दवान मेडिकल कॉलेज के पुलिस मुर्दाघर में पोस्टमार्टम कराया गया. जिस कार में राजू यात्रा कर रहा था, उसके चालक नुरुल हुसैन को शक्तिगढ़ पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना वाले दिन यानी शनिवार की रात झलमुरी विक्रेता अबुजिया शेख को पूछताछ के लिए शक्तिगढ़ थाने ले जाया गया।














शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब शक्तिगढ़ में नेशनल हाईवे 19 के लेंगचा हब के पास राजू की कार पर फायरिंग की गई. नीले रंग के चारपहिया वाहन से राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथी ब्रतिन मुखर्जी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजू जिस कार को चला रहा था वह गाय तस्करी मामले में आरोपी अब्दुल लतीफ की है। घटना के बाद राजू को अनामय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजू की हत्या करने वालों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. नीली कार पहले ही लावारिस हालत में बरामद की जा चुकी है। वहीं शिल्पांचल में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस हत्याकांड का खुलासा होगा या फिर यह भी अनसुलझे हत्याकांडों की सूची में शामिल होकर रह जायेगा।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


