मिठाई दुकान में युवकों का हंगामा, वीडियो वायरल
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत धादका रोड आरपीएफ कालोनी के पास स्थित एक मिठाई दुकान में निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री देने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने हंगामा किया। इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुकान मालिक और कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले का निपटारा किया। हंगामा कर रहे युवकों ने आरोप लगाया कि मिठाई दुकान में वह लोग मिठाई लेने के लिए आये थे। लेकिन दुकानदार ने जो मिठाई दी, वह सही नहीं था, जिसका विरोध उनलोगों ने किया। लेकिन दुकानदार गलती मानने को पहले राजी नहीं हो रहा था, जिसके बाद उनलोगों ने मजबूरन मिठाई को फेंक दिया।














- आसनसोल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अपील: ‘यह आक्रोश का नहीं, संयम और उन्नयन का समय है’
- Jitendra Tiwari से मिलने उमड़ा जनसैलाब, कहा हिंसा बर्दाश्त नहीं 10 से करेंगे गांवों का दौरा
- टोल टैक्स बंद, गोराई सिंडिकेट करता था बंदरबांट, लोगों को राहत
- रोटीबाटी में टीएमसी कार्यालय पर फूटा आक्रोश
- Durgapur नगर निगम पर लगाया भाजपा का झंडा, सालानपुर में पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़

