Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

Abhishek Banerjee की 12 को जनसंयोग यात्रा पश्चिम बर्दवान में

बंगाल मिरर, अंडाल :पश्चिम बर्दवान जिला में अंडाल के एक निजी हॉल में बुधवार को पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष सह पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें जामुरिया के विधायक हरेराम सिंह, आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, तृणमूल प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, दुर्गापुर नगर निगम के चेयरमैन आनंदिता मुखर्जी समेत सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बार पंचायत चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी स्वयं लोगों के बीच जाकर लोगों से उनके चहेते उम्मीदवार का नाम जाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी के मद्देनजर 12 मई को पश्चिम बर्दवान जिला में वह दौरे पर आएंगे। हालांकि अभी तक यह साफ कहा नहीं जा सकता कि उनकी सभा होगी या फिर रोड शो।

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बर्दवान जिला में अभिषेक बनर्जी की दो सभा और रोड शो हो सकती है। जिसके लिए पश्चिम बर्दवान जिला के सभी नेता एकजुट होकर इसकी तैयारियों में लग गए है। ताकि 12 मई को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिला में अभिषेक बनर्जी के होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में भी सभी को एकजुटता के साथ काम करने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *