Raju Jha Murder : पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : : राजू झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कोयला व होटल कारोबारी राजू झा की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में इंद्रजीत गिरी और लालबाबू कुमार है। पुलिस ने सोमवार को रांची के एक घर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था । इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।













पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार इंद्रजीत का घर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है और लालबाबू का घर बिहार के गया जिले के कालीपुर थाने के अकबरपुर में है। हालांकि, वे एक महीने से रांची के जगन्नाथपुर में एक किराये के मकान में रह रहे थे। स्थानीय थाना पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को बर्दवान सीजेएम कोर्ट में पेश कर 10 दिन की पुलिस हिरासत लिया गया। इससे पहले राजू झा की हत्या के आरोप में अभिजीत मंडल को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, राजू झा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने कार बदल ली थी और वे एक सफेद कार में सवार होकर भाग गए थे। कार दिल्ली से इंद्रजीत और लालबाबू ने मंगवाई थी। पुलिस उस कार को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते 1 अप्रैल की शाम शक्तिगढ़ के पास अपराधियों ने राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की संख्या तीन थी और वे नीली कार में पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांचकर्ताओं को पता चला कि कार झारखंड से आई थी। जांच के बाद पता चला कि सुपारी किलर नीली कार छोड़कर सफेद कार में सवार होकर झारखंड की ओर चले गए थे। पुलिस को गिरफ्तार अभिजीत मंडल से पूछताछ के बाद सफेद रंग की कार, इंद्रजीत और लालबाबू के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद रविवार को एसआईटी के कुछ पदाधिकारी रांची के लिए रवाना हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद एसआईटी को एक और शख्स का नाम मिला है। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि उसने कुछ लोगों के साथ दुर्गापुर में एक व्यापारी की हत्या की योजना पर चर्चा की थी। अब अगर उस सफेद कार का पता चला तो उन्हें लगता है कि राजू झा की हत्या की जांच में कई पेंच खुलेंगे।
- আসানসোলে ১৯ নং জাতীয় সড়কে গাড়ি দাঁড় করিয়ে সরব অগ্নিমিত্রা পাল, সিভিক ভলেন্টিয়ার নিয়ে পুলিশের তোলাবাজির অভিযোগ
- Burnpur AMRUT परियोजना: ₹9.5 करोड़ की लागत से गांवों में होगी पेयजल आपूर्ति
- আমরুত প্রকল্পে খরচ প্রায় সাড়ে ৯ কোটিতে বার্নপুরের গ্রামে পানীয়জল সরবরাহ, পাইপলাইন সংযোগে ভিত্তিপ্রস্তর স্থাপনে মেয়র
- Paschim Bardhaman में अब दुआरे चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग ने 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स का किया शुभारंभ
- পশ্চিম বর্ধমানে চলবে স্বাস্থ্য দপ্তরের ৫ টি ” ভ্রাম্যমাণ চিকিৎসা কেন্দ্র”, বার্নপুরে উদ্বোধনে মেয়র ও সিএমওএইচ

