आसनसोल कोर्ट के जीआरओ के नेतृत्व में दीवार पत्रिका का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल– आसनसोल जिला अदालत के क्रिमिनल कोर्ट बिल्डिंग स्थित जीआरओ परिसर के निकट जीआरओ प्रभारी देवाशीष चौधरी के नेतृत्व में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण कुमार मंडल के द्वारा दीवार पत्रिका का उद्घाटन किया गया। आपको बता दें कि श्यामा साहित्य पत्रिका नामक इस पत्रिका मैं अदालत में कार्यरत कर्मचारी या किसी काम से अदालत में आने वाले शहर के आम जनता भी अपनी कहानियां तथा कविताएं छपवा सकते हैं। हालांकि जीआरओ देवाशीष चौधरी ने कहा कि इस पत्रिका को हर 3 महीने के अंतराल पर प्रकाशित किया जाएगा तथा इसका उद्देश्य लोगों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।














वहीं उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए गमलों में तकरीबन 50 पौधे भी लगाए गए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कार्य से अदालत में आने वाले लोगों द्वारा अदालत परिसर को गंदा नहीं किया जाएगा और वह इससे परहेज करके इसे स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी जीआरओ प्रभारी देवाशीष चौधरी की इन कोशिशों की सराहना की। कुछ लोगों ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए भी जिस तरह से उन्होंने यह कार्य किया है वह सराहनीय है इससे सभी को पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर एक अच्छा संदेश मिलेगा। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण कुमार मंडल, सब जज मनाली सामंत, दृतिये जेएम अमृता बनर्जी, तृतीय जेएम अभिषेक मन्ना, छठी जेएम मिषा मृण्य, सप्तम जेएम प्रान्तिक रंजन बोष के अलावा सीनियर वकील सोमनाथ चट्टराज, सब्यसाची चटर्जी, सुप्रियो हाजरा, अरिंदम चक्रबर्ती, लॉ क्लर्क बुद्धदेव पाल आदि मौजूद थे।
- আসানসোলের রেলপারে চাঞ্চল্য তৃনমুল কংগ্রেস ঘনিষ্ঠ ব্যবসায়ী দুই ভাইয়ের একাধিক ঠিকানায় পুলিশের হানা
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा? आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय और दुर्गापुर नगर निगम में पुलिस की छापेमारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
- জন্ম-মৃত্যু শংসাপত্রে জালিয়াতি ? আসানসোল পুরনিগমের কুলটি বোরো অফিস ও দুর্গাপুর নগর নিগমে পুলিশের হানা সরব মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল
- कुल्टी में सनसनी तिरपाल लगाकर शटर तोड़ ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
- চাঞ্চল্য কুলটিতে ত্রিপল টাঙিয়ে শাটার ভেঙে গয়নার দোকানে লুট, উধাও সিসিটিভির হার্ডডিস্ক, তদন্তে পুলিশ


