Asansol पुलिस की त्वरित कार्रवाई एक लुटेरे को दबोचा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत एसबी गोराई रोड में शराब दुकान में हुई लूट की वारदात के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने एक लुटेरे को दबोच लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है हालांकि पुलिस को रुपए और बाकी दो लुटेरे नहीं मिले हैं पुलिस उनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है गिरफ्तार आरोपी को कल आसनसोल कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।














इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कौशिक कुंडू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रताप दास है। वह निघा इलाके का रहने वाला है उसे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कल रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। आज दोपहर उसे मोबाइल ट्रैक कर आसनसोल जिला अस्पताल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
- আসানসোলে দুর্গাপূজোর প্রস্তুতি শুরু, একাধিক কমিটির খুঁটিপুজোয় বিজেপি বিধায়ক


