कुल्टी ट्रैफिक गार्ड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर कुल्टी ट्रैफिक गार्ड कार्यालय के समक्ष रक्तदान शिविर का उद्घटान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के टैफिक गार्ड उपायुक्त डीसी आनंद राय के हाथों फीता काट कर किया गया। मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक आयुक्त ए सी पी सुकांतो बनर्जी, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड प्रभारी सुवेन्दु चटर्जी, कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दू दत्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथिगणों को गुदस्ता भेंट देकर सम्मानित किया गया, तथा पुलिस अधिकारियों के हाथों रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।














चर्याश्री वेल्फेयर फाउंडेशन और सुपर शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान किया गया. इस रक्तदान शिविर में खास बात ये थी के सुपर शक्ति फाउंडेशन के 30 सेक्यूरिटी कर्मियों ने रक्तदान किया. सुपर शक्ति सेक्यूरिटी हेड लक्ष्मण राव और सुपर शक्ति फाउंडेशन के मेनेजर कमलेश गोस्वामी ने अपने सेक्यूरिटी कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया. मीडिया से बात करते हुए सुपर शक्ति फाउंडेशन के मेनेजर कमलेश गोस्वामी ने बताया कि सभी को रक्तदान करनी चाहिए आज हमारे संस्था के 30 सेक्यूरिटी कर्मियों ने रक्तदान किया है, हमारी संस्था हमेसा समाज हित कार्यों में जुड़े रहते हैं.
- प्रतिभागियों के ज्ञान और आत्मविश्वास की हुई शानदार परीक्षा
- আসানসোলে স্কুটি বাঁচাতে গিয়ে ডিভাইডারে ধাক্কা, পাশের লেনে উল্টালো চারচাকা গাড়ি, আহত চালক
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের হাতে বিশেষ ” মোবাইল ফরেনসিক ভ্যান “
- Asansol – Durgapur Police फॉरेंसिक जांच और मजबूत, मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत
- आग बुझाने की क्षमता बढ़ी दुर्गापुर दमकल विभाग को मिला अत्याधुनिक बड़ा लैडर


