Asansol : नगर निगम के अस्थायी कर्मियों के वेतनवृद्धि को लेकर बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : कुछ दिनों से आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग उठाई जा रही थी इसे लेकर आज नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के मसले पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था जिसमें उनके अलावा डिप्टी मेयर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण थे आज एक बैठक की गई जिसमें उस कमेटी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे और अब तक उन्होंने जो विश्लेषण किया है उसके समीक्षा की गई उन्होंने कहा कि कल की बोर्ड मीटिंग में नहीं उसके बाद जो बोर्ड मीटिंग होगी उस बोर्ड मीटिंग में इस समीक्षा रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया जाएगा और इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा ।











दूसरी तरफ 28 नंबर वार्ड में स्थित कंपिटिटिव लाइब्रेरी के पास तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय बनाए जाने के मुद्दे पर मेयर ने कहा कि उनके पास भी इस बात की शिकायत आई है और इस मुद्दे की जांच के आदेश उन्होंने दिए हैं उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह जांच के बाद ही कोई फैसला ले पाएंगे उन्होंने कहा कि ऐसे 2 मामले हैं जहां पर एक कम्युनिटी हॉल और दूसरा कंपैरेटिव लाइब्रेरी का मसला है वही आसनसोल के एमबी लेन मैं एक अवैध निर्माण को तोड़ने के 15 दिन के समय सीमा के बारे में मेयर ने कहा कि उनको 15 दिनों का समय दिया गया है 15 दिनों के अंदर जो भी अवैध निर्माण वहां पर हुआ है उसको तोड़ना होगा उन्होंने कहा कि आसनसोल को अगर सुंदर बनाना है तो अवैध निर्माण से मुक्ति चाहिए और इसके लिए उन्होंने सभी से आगे आकर सहयोग करने की अपील की
- Railpar उपद्रव में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
- विंसेंट विलर पर हमला, गोली मारने की धमकी !
- জেলা হাসপাতালে ছুটে গেলেন মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল বার্নপুরে মর্মান্তিক ঘটনা, খেলার মাঠে বাজ পড়ে মৃত্যু স্কুল পড়ুয়ার, জখম ১
- Railpar Incident में 15 गिरफ्तार, उपद्रवियों से होगी सरकारी नुकसान की वसूली: सीएम
- প্রেমিকার পরিবারের মানসিক চাপ ! সালানপুরে আত্মঘাতী যুবক, শাস্তির দাবিতে থানা ঘেরাও, গ্রামবাসীদের বিক্ষোভ

