The IISCO एम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड चुनाव 5 जुलाई को नहीं होगा
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: The IISCOएम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह चुनाव टाल दिया गया है। यानि की अब 5 जुलाई को मतदान नहीं होगा। सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारी ने सभी को अवगत करा दिया है कि अब यह चुनाव 26 जुलाई को होगा।














गौरतलब है कि इस चुनाव को लेकर सेल आईएसपी में गहमागहमी का माहौल है 43 सीटों के लिए कुल 139 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। सभी यूनियनों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। स्क्रूटनी में आठ प्रत्याशियों के पर्चे रद हो गये। वहीं एक सीट इंटक समर्थित प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत लिया है।
TheIISCOएम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का चुनाव इस बार 5 जुलाई को होना था, लेकिन अब यह 26 जुलाई को होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। कुल 139 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इसमें से आठ के पर्चे रद हो गये। इसके बाद विभिन्न विभागों में 26 जुलाई को मतदान होगा
गौरतलब है कि आईएसपी का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव है उसके सदस्यों की संख्या 4000 से अधिक है। इस कोऑपरेटिव पर इंटक समर्थित बोर्ड का कब्जा था। निवर्तमान सचिव गोधन सिंह ने कहा कि इस बार भी यहां उनलोगों का कब्जा होगा क्योंकि वह लोग कर्मचारियों की सेवा करते हैं वह लोग लगातार बेहतर सेवा देते आए हैं उन्हें भरोसा है कि इस बार भी कर्मचारी उन लोगों को पूर्ण समर्थन देंगे। वहीं दूसरी और माना जा रहा है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि इंटक के अलावा बीएमएस सीटू, HMS सभी ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव में दिए हैं। कुल 141 लोगों ने पर्चा लिया था लेकिन इनमें से 139 ने ही नामांकन किया है
इसके चुनाव को लेकर विलंब किया जा रहा था जिसके बाद हाईकोर्ट में मामला गया हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुए चुनाव घोषित किया गया है इस चुनाव में कुल 43 डेलीगेट चुने जाएंगे इसमें 37 सामान्य श्रेणी के 4 महिलाएं और 2 अनुसूचित जाति व जनजाति के हैं। इसमें से एक महिला प्रतिनिधि निर्विरोध चुनना तय हो गया है।
- सरकारी नियमों को ताक पर रखकर काम! सालानपुर में नई सड़क को नुकसान पहुंचाकर निजी कंपनी द्वारा केबल बिछाने का आरोप, प्रशासन ने पुलिस भेजकर काम रुकवाया
- दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की 161वीं बोर्ड बैठक मंत्री की मौजूदगी में कई विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- সরকারি নিয়মকে বুড়ো আঙুল! সালানপুরে নতুন রাস্তা নষ্ট করে বেসরকারি সংস্থার কেবল বসানোর অভিযোগ, পুলিশ পাঠিয়ে কাজ বন্ধ প্রশাসনের
- দুর্গাপুরে আসানসোল দুর্গাপুর উন্নয়ন পর্ষদের ১৬১ তম বোর্ড বৈঠক মন্ত্রীর উপস্থিতিতে উন্নয়নে একাধিক প্রকল্পের অগ্রগতি নিয়ে পর্যালোচনা
- मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर कटमनी वसूली के आरोप, सख्त चेतावनी— “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”


