ASANSOL

लेनदेन विवाद में कांग्रेस समर्थक को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में आसनसोल कोर्ट परिसर में प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : लेनदेन विवाद में कांग्रेस समर्थक संजय साहा को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा के नेतृत्व में आसनसोल कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संजय को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। पार्षद एसएम मुस्तफा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता संजय साहा को झूठे मामले में फंसाया गया और उन्हें अदालत में ले जाया गया। न्याय की गुहार लगाते हुए अदालत में विरोध प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मी दीपक गुप्ता के साथ एक ठेकेदार के पैसे के लेनदेन के विवाद को रंगदारी का फर्जी मामला बनाया जा रहा है। मामले में संजय साहा को फंसाया जा रहा है । संजय साफ -सुथरी छवि का हैं लेकिन जिस तरह से उनको झूठे मामले में फंसा कर जेल में डालने की साजिश की गई है। जेल में अन्य अपराधियों के साथ रहकर उसकी प्रवृत्ति भी आपराधिक हो जाएगी। अगर उन्होंने हथियार के बल पर उसे ठेकेदार से पैसे वसूलने की कोशिश की है तो पुलिस उस हथियार को अभी तक बरामद क्यों नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर भरोसा है और कांग्रेस कर्मी का जरूर जमानत मिल जाएगी।

गौरतलब है कि कालीपहाड़ी के ठेकेदार अश्विनी चौरसिया ने कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर और उनके करीबी दीपक गुप्ता तथा संजय साहा पर रंगदारी वसूलने के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि आरोपी पार्षद और दीपक ने दावा किया कि यह मामला उनके बीच लेनदेन का है, कोई रंगदारी का नहीं है। उनके खिलाफ फर्जी शिकायत की गई है। इसी मामले में संजय को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर  रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply