ASANSOL

Patna – Ernakulam Express रहेगी रद, कई ट्रेनों के रूट बदले

बंगाल मिरर, आसनसोल, 07 अगस्त, 2023 : दक्षिण मध्य रेलवे पर विजयवाड़ा मंडल के विजयवाड़ा-गूडूर सेक्शन में मनुबोलु और गुडुर के बीच तीसरी लाइन के चालू होने के लिए 10.08.2023 (गुरुवार) से 15.08.2023 (मंगलवार) तक 6 दिनों के लिए प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना बनाई गई है। परिणामस्वरूप, ट्रेन संचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं :

रद्दकरण:

22643 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस (14.08.2023 को होने वाली यात्रा), 22644 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (17.08.2023 को होने वाली यात्रा)

पुनर्निर्धारण :

22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (9, 10, 12 और 14.08.2023 को होने वाली यात्रा) को 2 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।



मार्ग-परिवर्तन :

निम्नलिखित ट्रेनों के मार्ग को निम्नलिखित स्टेशनों के ठहराव को छोड़कर दोनों दिशाओं में काटपाडी-मेलपक्कम-रेणिगुंटा-यर्रगुंटला-नंद्याल-गुंटूर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा :

22501 एसएमवीटी बेंगलुरु-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (15.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव पेरम्बूर, नेल्लूर और ओंगोल में समाप्त कर दिया गया है।

12509 एसएमवीटी बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस (10 और 11.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव अरक्कोणम, पेरम्बूर और ओंगोल में समाप्त कर दिया गया है।

12515 कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस (13.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव अरक्कोणम, पेरंबूर और ओंगोल में समाप्त कर दिया गया है।

12510 गुवाहाटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (13.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव पेरम्बूर और अरक्कोणम में समाप्त कर दिया गया है।

12516 सिलचर-कोयंबटूर एक्सप्रेस (08.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव पेरम्बूर और अरक्कोणम में समाप्त कर दिया गया है।

12508 सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस (10.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव पेरम्बूर और अराकोणम में समाप्त कर दिया गया है।

22502 न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (11.08.2023 को होने वाली यात्रा) का ठहराव ओंगोल, नेल्लूर और पेरम्बूर में समाप्त कर दिया गया है।

Leave a Reply