Accident : Asansol रफ्तार ने ली साइकिर सवार की जान
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Accident on National Highway At Asansol ) रफ्तार ने एक और जान ले ली। कल रात आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गारुई गांव के पास मंगलवार की रात एक सड़क दुर्घटना में गोकुल चंद्र चटर्जी नामक एक साइकिल सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पथावरोध कर जमकर हंगामा किया।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।














बताया जाता है कि बाराबनी के पचगछिया मनोहर बहाल इलाके के निजी कारखाने के कर्मी गोकुल चंद्र चटर्जी छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी किसी बड़े वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पार्षद श्रावणी मंडल भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर बार-बार इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। इसकी वजह यह है कि यहां पर कोई अंडर पास नहीं है। अगर यहां पर एक अंडरपास बना दिया जाए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बार-बार गुहार लगाई गई है। लेकिन पता नहीं क्यों अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने मांग की कि यहां पर एक अंडरपास बनाया जाए। ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 15 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार से उनके परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही मृतक की पत्नी के लिए एक नौकरी के इंतजाम की बात पार्षद ने कही। लेकिन जिस एक बात पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया वह था। यहां पर एक अंडर पास के निर्माण की बात उन्होंने कहा की अगर यहां पर एक अंडरपास बना दिया जाए तो इस समस्या का स्थाई समाधान निकल जाएगा।
- Asansol MLA Krishnendu Mukherjee ने निभाया वादा, सरकार बनते ही दुर्गा मंदिर पहुंचकर की पूजा
- আসানসোলের দুর্গা মন্দিরে বিজেপি বিধায়ক কৃষ্ণেন্দু মুখোপাধ্যায়, পুজো বন্ধ নিয়ে বিদায়ী শাসক দলকে আক্রমণ
- রাজ্যে রাজনৈতিক পালাবদল হতেই সক্রিয় সেল আইএসপি কতৃপক্ষ, বার্নপুরে ১০ দিনের অবৈধ নির্মাণ সরাতে নোটিশ
- অসাধ্য সাধন ” ফিড বই টই হই চই ফ্রি কোচিং স্কুল” র বাধা বিপত্তি কাটিয়ে মাধ্যমিক পাশ আসানসোলের ২০ মেয়ের
- সরকারের শপথ গ্রহণে মিষ্টিমুখ, রক্তদান শিবির উল্লাস বিজেপি কর্মীদের

