ASANSOL

मंत्री मलय घटक के स्वास्थ्य में सुधार

बंगाल मिरर, कोलकाता: आसनसोल उत्तर के विधायक कर राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री वाले घटक के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। फिलहाल हुआ कोलकाता के नर्सिंग होम में इलाजरत हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द‌ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जा सकती है।

उनकी पत्नी सुदेशना घटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश दिया है कि ईश्वर के आशीर्वाद और आप सभी की शुभकामनाओं से, आपके बड़े भाई (मंत्री मलय घटक ) अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन सभी को जिन्होंने शुभकामनाएं भेजीं, फोन किया, अस्पताल में हमसे मुलाकात की और हमारे साथ रहे, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ,।

गौरतलब है कि मंगलवार को मंत्री मलय घटक विधानसभा में अचानक स्वस्थ हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था बताया जाता है कि उन्हें बुखार और प्रेशर की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *