तुलसी जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को आस्था ने किया पुरस्कृत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आस्था पटल पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन बीते 27 अगस्त को आस्था आसनसोल की तरफ से किया गया था। तुलसी जयंती के इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में कोलकाता के नेशनल इंग्लिश स्कूल के ध्रुव शर्मा ने प्रथम, बर्नपुर रामबंध गर्ल्स हाई स्कूल की नैना सिन्हा ने द्वितीय तथा आर्य कन्या स्कूल की नीतू सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दयानंद स्कूल के दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।














मंगलवार इन सभी को उनके स्कूल जाकर पुरस्कृत किया गया। जबकि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पोस्ट के जरिए पुरस्कार भेज दिया जाएगा। आस्था के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संयोजक नवीन चंद्र सिंह, आस्था के वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पटेल ने सप्तीनक स्कूल में जाकर बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों को आस्था का मोमेंटो तथा लेखन सामग्री प्रदान की गई। इस इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जहां सीकर से आए आनंद भारती शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा ने किया।
- पांडवेश्वर के विकास के लिए राजनीतिक मतभेद भूल एक साथ काम करना होगा : जितेन्द्र तिवारी
- লাগানো হলো রাষ্ট্রপতি, প্রধানমন্ত্রী ও মুখ্যমন্ত্রীর ছবি আসানসোল পুরনিগমে মেয়রের চেম্বার থেকে সরলো মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের ফটো
- দুর্গাপুরে বিজেপি করার অপরাধে কান ধরে উঠবস করানোর অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে বিস্ফোরক অভিযোগ তুলে থানার দ্বারস্থ মহিলারা
- Asansol मेयर के चेम्बर से हटा ममता बनर्जी की फोटो, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाई मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी, पीएम मोदी और राष्ट्रपति की तस्वीर, बदला सियासी संदेश!
- পাণ্ডবেশ্বরে নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তী-র ঘনিষ্ঠ তৃণমূল নেতা রামচরিত্র পাসওয়ান গ্রেফতার

