Asansol News Today Live : Bike Showroom में भीषण आग
बंगाल मिरर, सालानपुर : ( Asansol News Today Live ) सालानपुर थाना क्षेत्र के सामडी गांव में एक दोपहिया वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। लोहाट मोड़ के पास बीके मोटर्स नाम के शोरूम में आग लग गई आग लगने के बाद आग दो मंजिल तक फैल गई. शोरूम के कई कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया.














आग की लपटों में शोरूम के अंदर मौजूद पुरानी कारें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली और भयानक रूप ले लिया।स्थानीय पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। हालांकि कई घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब 2 किलोमीटर दूर से काले धुएं और आग की लपटें देखी जा सकती थीं।
दुकान के मालिक भोला गराई ने बताया कि बाइक की बैटरी ब्लास्ट होने से आग फैली हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


