Breaking : Asansol में दिनदहाड़े हाइवे पर फायरिंग
जमीन विवाद में कारोबारी दिनेश गोराई को टार्गेट कर फायरिंग का आरोप
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: Breaking : दिनेश गोराई की गाड़ी पर फायरिंग। आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत चंद्रचूड़ मोड़ के पास जमीन विवाद को केंद्र कर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया था कि इस दौरान दिनेश गोराई की वाहन को लचकर फायरिंग की गई गोली उसके वहां में लगी है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है














बताया जाता है कि भू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर यह गोलीबारी हुई है। हालांकि दिनेश का दावा है कि वह जमीन के कारोबार में नहीं है। कहा जा रहा है कि वह पहले जिसकी छत्रछाया में थे, उनके गुर्गों ने ही दिनेश को चमकाने के लिए ऐसा किया है। गौरतलब है कि दिनेश पर कोयला कारोबार में शामिल होने के भी आरोप लगते रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि वह फिलहाल जिला परिषद के टोल टैक्स का संचालन करते हैं। इसके अलावा अन्य कारोबार में है।
20 नंबर वार्ड के पार्षद अर्जुन मांझी ने कहा कि बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में जमीन माफियाओं के बढ़ते प्रभाव की बात सामने आ रही थी आरोप लगाया जा रहा था की जमीन माफिया किसी की भी जमीन पर कब्जा कर रहे थे यहां तक की तालाब की भराई कर प्लाटिंग कर रहे थे आज की घटना भी उसी से संबंधित प्रतीत हो रही है । उन्होंने कहा कि वह आसनसोल में थे जब उनको फोन पर इस घटना की जानकारी दी गई जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की जमीन पर जेसीबी चलाई जा रही थी और दिनेश गोराई की गाड़ी पर हमला हुआ था । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि तकरीबन 40 से 50 लोग जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे प्रशासन को तुरंत खबर दी गई और प्रशासन के हाथों जेसीबी मशीन को सौंप दिया गया और काम बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि जिन्होंने हमला किया वह यहां के नहीं बाहरी लोग हैं
- राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल, कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव
- बराकर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- বরাকর নদীতে উদ্ধার অজ্ঞাত যুবকের দেহ, চাঞ্চল্য, তদন্তে পুলিশ
- আসানসোলের নর্থ পয়েন্ট স্কুলে সোশাল সায়েন্স প্রদর্শনী
- দক্ষিণ আফ্রিকায় এশিয়ান-প্যাসিফিক-আফ্রিকান পাওয়ারলিফটিং চ্যাম্পিয়ানশিপে ভারতের কৃতিত্ব স্বর্ণ পদক সেল আইএসপির আধিকারিকের


