Asansol Cine Cosmo Multiplex का सेंट्रम मॉल में उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Cine Cosmo Multiplex ) आसनसोल के सृष्टिनगर स्थित सेंट्रम मॉल में एक बार फिर से मल्टीप्लेक्स की शुरूआत हुई। गुरुवार को सिने कास्मो मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया गया। आसनसोल में सिने प्रेमियों में इसे लेकर खुशी देखी जा रही है। आसनसोल में इसके पहले दो मल्टीप्लेक्स थे। लेकिन वह दोनों बंद हो गये थे। अब फिर से मल्टीप्लेक्स खुलने से शिल्पांचलवासियों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए दुर्गापुर जाने की जरूरत नहीं होगी। उद्घाटन के अवसर पर सिने कास्मो के डायरेक्टर सम्यक जैन, बंगाल सृष्टि के साहिल सहारिया, विनय चौधरी उपस्थित थे।














सम्यक जैन ने बताया कि उनका जोर दर्शकों को बेहतर सुविधा देने पर है वह लोग मुख्यत: रायपुर से हैं, उन लोगों के केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर साउथ बंगाल चैंबर्स आफ फेडरेशन इंडस्ट्रीज के महासचिव जगदीश बागड़ी, संजय बंसल, रामकुमार शारदा, मुकेश तोदी, नरेश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। लोगों ने भी मल्टीप्लेक्स खुलने पर खुशी जताई।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


