SAIL ISP में भारी विस्फोट, लाखों का नुकसान
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( Blast In SAIL ISP ) बर्नपुर स्थित सेल आईएसपी के बीओएफ में भारी विस्फोट की खबर आ रही है। बताया जाता है कि कल रात बीओएफ के कन्वर्ट दो में दो बार विस्फोट हुआ है। इसका मूल कारण माना जा रहा है कि हूड में लीकेज तथा अधिक पानी जमा होने के कारण विस्फोट हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें कोई कर्मी घायल नहीं हुआ है। हालांकि सेल आईएसपी को आर्थिक तौर पर लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं अगले 10 -15 दिनों तक कन्वर्टर 2 बंद रह सकता है। इसके मरम्मत के बाद ही इसे चालू किया जा सकेगा। इस घटना से श्रमिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि प्रबंधन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।














विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहला धमाका रात करीब 12 बजे हुआ। इस धमाके के कारण वहां के शेड के परखच्चे उड़ गये। इसके बाद जब उसमें से हॉट मेटल को निकालने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण दोबारा करीब 2 बजे विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण विभाग का कंट्रोल रूम क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मियों का आरोप है कि हूड के लीकेज को लेकर प्रबंधन को बार-बार आगाह करने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। यह समस्या इसके शुरूआत से ही है। जिसके कारण इस तरह के हादसे होते है। अब कन्वर्टर 2 की मरम्मत में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।
- तिरपाल और अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने का आरोप, आसनसोल में बोरो कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन
- Annapurna Yojana का पैसा नहीं मिलने पर आसनसोल में एसडीओ कार्यालय में नाराज महिलाओं का प्रदर्शन
- ত্রিপল এবং অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না পাওয়ার অভিযোগ, আসানসোলে বোরো অফিস ঘেরাও, বিক্ষোভ
- পরপর দুদিন অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না পেয়ে আসানসোলে এসডিও অফিসে ক্ষুব্ধ মহিলাদের বিক্ষোভ
- ১ লক্ষ টাকায় শিশু কেনার অভিযোগ আসানসোলে ধৃত দম্পতি সহ ৩


