Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

Accident : डंपर के धक्के से ईसीएल कर्मी की मौत

बंगाल मिरर, अंडाल : सड़क दुर्घटना में ईसीएल कर्मी गंगा रॉय (40) की मौत हो गयी.मंगलवार को अंडाल मोड़ के पास सर्विस रोड पर यह हादसा हुआ हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अंडाल मोड़ सर्विस रोड के किनारे अपने घर भादु गांव जाने के दौरान ईसीएल डंपर की चपेट में आने से ईसीएल कर्मी गंगा रॉय (40)की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर अंडाल थाने की पुलिस और अंडाल ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर पहुंची.

हादसे में मौत की खबर मिलते ही गांव के कई लोग सर्विस रोड के पास पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घेरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उन्होंने शिकायत की कि सड़क के पास कई दुकानों ने सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई है। इस क्षेत्र में आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आन्दोलन हटा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *