IAS Akanksha Bhaskar आसनसोल नगरनिगम आयुक्त
बंगाल मिरर, आसनसोल : IAS Akanksha Bhaskar को आसनसोल नगरनिगम ( Asansol Municipal Corporation ) आयुक्त का दायित्व दिया गया है। उनहें सितंबर महीने में ही आसनसोल – दुर्गापुर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया था। उसके पहले वहपंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर थीं। गौरतलब है कि वह सालानपुर की बीडीओ भी रह चुकी हैं।









डा. आकांक्षा भाष्कर मूलरूप से बनारस की निवासी हैं। वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज से चिकित्सक की पढ़ाई भी कर चुकी हैं। वह 2015 में आईएएस बनी थी। नगरनिगम में निगम आयुक्त का पद बीते छह महीने से खाली पड़ा था। राहुल मजूमदार के तबादले के बाद आयुक्त को नियुक्त नहीं किया गया था। अब एडीडीए सीईओ को निगमायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे आशा है कि निगम के कार्यों में गति आयेगी।




- Asansol Development Mega Plan : , बंद कारखानों का पुनर्विकास और एलिवेटेड कॉरिडोर पर जोर : Agnimitra Paul
- West Bengal Rain Alert : दुर्गापूजा की तैयारियों में खलल ? मंगलवार से शनिवार तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आसनसोल के मंदिर में दूसरे राज्य के बस चालक की अस्वाभाविक मौत
- আসানসোলের মন্দিরে ভিন রাজ্যের বাস চালকের অস্বাভাবিক মৃত্যু
- पांडवेश्वर में वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हिंसक संघर्ष, 10-12 घायल

