आसनसोल में लीगल फर्म का उद्घाटन दी जाएगी कानूनी सलाह और सहायता
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय एवं सौर्दीप्त सेनगुप्ता:* पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के सृष्टिनगर स्थित सेंट्रम मॉल में जीजीबीपी लेक्स भारत लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) नामक एक लीगल फर्म का उद्घाटन किया गया। बुधवार दोपहर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने फीता काटकर इस संस्था का उद्घाटन किया।














इस मौके पर फर्म के प्रमुख अधिवक्ता चंदन सिन्हा, भाजपा नेता केशव पोद्दार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।इस संबंध में चंदन सिन्हा ने बताया कि यह एक लीगल फर्म है, जहां अधिवक्ताओं द्वारा आम लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान की जाएगी।

आपराधिक मामलों से लेकर वाहन संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, पीआईएल सहित विभिन्न कानूनी मामलों में सलाह और सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले जिला अदालत, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट—किसी भी स्तर के हो सकते हैं।इस दिन फर्म के उद्घाटन कार्यक्रम में करीब 45 अधिवक्ता उपस्थित हुए।


