ASANSOL

आसनसोल में एआईईएमपी नॉलेज कैंपस का 14वां स्थापना दिवस समारोह

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय एवं सौर्दीप्त सेनगुप्ता: आसनसोल के कालीपहाड़ी इलाके के बाघबंदी रोड स्थित एआईईएमपी नॉलेज कैंपस का 14वां फाउंडेशन डे यानी स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमत्वानंदजी महाराज और भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक एच.एन. मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ. लिसा मिश्रा, डीन शंख सर्खेल, एडवाइजर एकेडमिक सी.के. राउत, रजिस्ट्रार मनोजीत मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य कार्यक्रम में कॉलेज के मेधावी छात्रों को उनकी सफलता के लिए प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्रों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। फाउंडेशन डे समारोह के अवसर पर अतिथियों के हाथों कॉलेज की मैगजीन और न्यूज लेटर का भी विमोचन किया गया।आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव और भाजपा के जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह कॉलेज और बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा।

कॉलेज के निदेशक एच.एन. मिश्रा और डॉ. लिसा मिश्रा ने कहा कि 14 वर्षों में कॉलेज ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां से सफल हुए कई छात्रों को अच्छे संस्थानों में नौकरी के अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों के लिए कई नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की रूपरेखा तैयार की गई है।14वें फाउंडेशन डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्य के तहत इलाके के निवासियों के बीच मच्छरदानी, छाता और रेनकोट वितरित किए गए तथा पौधारोपण भी किया गया। इसके अलावा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *