आसनसोल स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा मोबाइल चोर
बंगाल मिरर, आसनसोल : 27 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट और सीआईबी/आसनसोल की संयुक्त टीम ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी के दौरान प्लैटफार्म नंबर पांच पर शाम पांच बजे के आसपास संदिग्ध पाए गए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।उसके पास रियलमी का एक मोबाइल मिला, लेकिन वह सही पैटर्न लॉक से अनलॉक नहीं हो सका।














संदेह होने पर आगे की पूछताछ के दौरान उसके मेमोरेंडम पर तीन और मोबाइल हैंडसेट – Realme, POCO और MI बरामद किए गए, जो उसने पिछले कुछ दिनों में रेलवे यात्री से चुराए थे, लेकिन उनका निपटान नहीं कर सका। इन सबके साथ 04 मोबाइल बरामद किया गया और एक शिकायत पर मो.सलीम उर्फ चांद को गिरफ्तार किया गया। वह आसनसोल के पुराना स्टेशन का रहने वाला है। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे आसनसोल जीआरपीएस को सौंप दिया गया है।
- কুলটিতে উত্তেজনা আম পাড়তে যাওয়া নাবালিকাকে যৌন হেনস্তার অভিযোগ, ধৃত সিআইএসএফ জওয়ান
- অন্ডালে চাঞ্চল্য পুকুর থেকে নিখোঁজ যুবকের মৃতদেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Asansol: इम्बेसत सानिया कमाल ने रचा इतिहास, Jodhpur Police University में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल
- Asansol: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर सियासत तेज, राहुल गांधी का पोस्ट, अधीर चौधरी का दौरा आज
- আসানসোলে কংগ্রেস কর্মী খুনের ঘটনা রাজনৈতিক তরজা অব্যাহত রাহুল গান্ধীর পোস্ট পাশে থাকার আশ্বাস বিজেপির

