Sunday, September 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, September 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

जनगर्जन सभा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : दासू

बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर::राज्य सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला आचरण किया जा रहा है इसका आरोप लगाते हुए 10 मार्च को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में जन गर्जन सभा का आयोजन होगा इसे लेकर पार्टी की तरफ से तैयारी का सिलसिला शुरू हो चुका है कल बर्नपुर बस स्टैंड के सामने एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें टीएमसी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वी शिवदासन दासु ने कहा कि कोलकाता की महासभा के लिए अब ज्यादा दिन नहीं है 10 तारीख को वह सभा आयोजित की जाएगी इसके लिए अभी से आसनसोल बर्नपुर सहित विभिन्न इलाकों में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है और यह सभा क्यों की जा रही है इसके बारे में लोगों को बताने की जरूरत है

इसके लिए उन्होंने हर बुथ पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालने के हिदायत दे उन्होंने कहा कि 10 तारीख तक लगातार इस तरह के जुलूस निकाले जाएं इसके जरिए लोगों को यह बताया जाए की 10 तारीख को जिस महासभा का आयोजन किया गया है उसका उद्देश्य क्या है केंद्र किस तरह से राज्य को वंचित कर रहा है राज्य का जो बकाया पैसा है उसे रोका गया है और इस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार को राजनीतिक बदले के लिए आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है इसी के खिलाफ 10 तारीख को सभा का आयोजन किया गया है और इसको लेकर लोगों को अभी से जागरूक करने की आवश्यकता है

इस सभा में पूर्व विधायक सोहराब अली, जिला महासचिव मृणाल मुखर्जी, पार्षद अशोक रुद्र, ब्लॉक अध्यक्ष अनुप माजी, अल्पसंख्यक सेल जिला अध्यक्ष मो मोनू, पार्षद रियाज कहकशा बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *