Sunday, September 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, September 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

अन्नपूर्णा भंडार को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बीच जामुड़िया में भाजपा ने महिलाओं के साथ निकाली मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन रैली

*बंगाल मिरर, जामुड़िया, चरण मुखर्जी एवं राजा बंदोपाध्यायः* राज्यभर में जहां अन्नपूर्णा भंडार की राशि नहीं मिलने को लेकर कहीं सड़क जाम तो कहीं विरोध-प्रदर्शन कर महिलाएं अपना आक्रोश जता रही हैं, वहीं पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया में इसके उलट तस्वीर देखने को मिली। सरकारी योजना की राशि मिलने पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद देते हुए सौ से अधिक महिलाएं सड़क पर उतरीं। इस रैली का नेतृत्व भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला नेतृत्व ने किया। रैली का आयोजन भाजपा के जामुड़िया ग्रामीण मंडल-1 की ओर से किया गया था।रविवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चुरुलिया चौधरी पोखर से चुरुलिया हाटतला तक सैकड़ों महिलाओं ने ढाक-ढोल बजाते हुए रैली निकाली।

महिलाओं के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था— “धन्यवाद मुख्यमंत्री, धन्यवाद अन्नपूर्णा भंडार।”रैली के बाद हाटतला में एक सभा आयोजित की गई। सभा में भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, जिला सचिव राणा बंदोपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पिनाकी राय, भाजपा नेता तापस राय सहित अन्य नेता मौजूद थे।भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार अच्छा काम करे तो उसकी प्रशंसा करनी ही चाहिए।

अन्नपूर्णा भंडार योजना से बंगाल की माताएं और बहनें लाभान्वित हो रही हैं। जामुड़िया की कई महिलाओं को इस योजना की राशि मिली है, इसलिए उन्हीं के साथ मिलकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी भंडार की तर्ज पर राज्य की मौजूदा सरकार की नई योजना अन्नपूर्णा भंडार को लेकर पिछले तीन महीने से अधिक समय से राज्यभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कहीं राशि खाते में नहीं आने को लेकर लोगों में नाराजगी है, तो कहीं राशि मिलने से खुशी का माहौल है। इसी खुशी के माहौल को आधार बनाकर जामुड़िया भाजपा ने राजनीति का एक नया समीकरण तैयार किया।शासक दल की ओर से राज्य सरकार की किसी योजना के लिए धन्यवाद रैली निकालना बंगाल की राजनीति में कोई बहुत दुर्लभ तस्वीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *