Asansol में भाजपा को घेरने के लिए बाबुल ने टीएमसी नेताओं साथ बनाई रणनीति
बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य के मंत्री और आसनसोल के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो कल रात आसनसोल पहुंचे। आसनसोल के निजी होटल में आगामी चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रणनीति बनाई। वहीं कोलकाता नेतृत्व से दिये गये निर्देश से स्थानीय नेताओं को अवगत कराया। गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर आसनसोल से सांसद चुने गये थे तथा केन्द्र में मंत्री भी बने थे। लेकिन 2021 विधानसभा चुनाव के बाद वह भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए। टीएमसी में विधायक बनने के बाद भी राज्य के मंत्री हैं।













इस दौरान मंत्री मलय घटक, मंत्री प्रदीप मजूमदार, प्रदेश टीएमसी सचिव वी शिवदासन दासु, जिप सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आसनसोल नगरनिगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, महिला टीएमसी जिलाध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, अधीर गुप्ता, आदि उपस्थित थे
- দুর্গাপুরে তিনদিনের জনকল্যাণ শিবিরে উপচে পড়া ভিড়
- द पीकर्स, आसनसोल का द्वितीय एडवेंचर समर कैंप संपन्न
- Asansol में मंत्री और विधायकों ने गिनाईं प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियां
- পূর্ত দপ্তরের আধিকারিকদের সঙ্গে বৈঠকে মন্ত্রী বর্ষার আগে কুলটি বিধানসভার সমস্ত প্রধান রাস্তাকে সংস্কার করার নির্দেশ
- শহরের যানজট ও অপরিচ্ছন্নতা কমাতে সরছে আসানসোলের হোলসেল মার্কেট উদ্যোগী বিধায়ক



