ASANSOL

Asansol : गार्बेज टैक्स वापस ले निगम, वरना आन्दोलन : शंभूनाथ झा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम से गार्बेज टैक्स वापस लेने की मांग करते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने निगमायुक्त को पत्र लिखा है। टैक्स वापस न लेने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले इसे लेकर विवाद गरमाता दिख रहा है।

चैंबर सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि आपको बताना चाहता हूं कि आसनसोल नगर निगम के नए आदेशों के बारे में जानकर हम सभी हैरान हैं। अब ऐसा लग रहा है कि आसनसोल में व्यापार करना अब संभव नहीं है। कुछ दिनों तक तो व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस बनवाना भी असंभव था। अब जब इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है तो नगर निगम ने नया आदेश जारी कर दिया है कि सभी छोटे-बड़े दुकानदारों को कचरा टैक्स देना होगा। जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

हम अपने संगठन की ओर से इसका पुरजोर विरोध करते हैं। अगर नगर निगम इस नियम को वापस नहीं लेता है तो हम व्यापारी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। नगर निगम अपने रास्ते से भटक चुका है और शहर का उत्थान करने की बजाय व्यापारियों का दमन करने लगा है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस कचरा टैक्स को वापस लिया जाए।

Leave a Reply