इम्तियाज के स्लैग गोदाम में लगी आग
बंगाल मिरर, बर्नपुर : ( Burnpur News ) हीरापुर थानान्तग्त बर्नपुर न्यू टाउन के सीआईएसएफ कलॉनी इलाके में इस्को बाईपास के किनारे स्थित स्लैग गोदाम में जोरदार धमाका होने के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप और अफरा -तफरी का माहौल छा गया, धमाके से निकली आग की चिंगारियों ने स्टोरेज मे रखे भारी संख्या मे रखे रबर के रोल व टायर, केबल को अपने चपेट मे ले लिया, वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुँची दमकल की तीन इंजनों ने काफी मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाया,









वहीं दावा किया जा रहा है की उक्त स्टोरेज मे दो गैस सिलेंडर फटा था जिस कारण गोदाम में आग लग गई, किस्मत अच्छी थी की जिस जगह पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उस वक्त मौके पर स्टोरेज मे काम करने वाले मजदूर मौके पर नही थे वह स्टोरेज के इर्द गिर्द अपने कार्य मे जुटे थे जिस कारण स्टोरेज मे कार्य करने वाले मजदूर इस हादसे के चपेट मे आने से बच गए, हम बताते चलें की इस स्टोरेज मेबर्णपुर इसको स्टील प्लांट के डस्ट इस स्टोरेज मे जमा किया जाता है और यहाँ से इस डस्ट को विभिन्न फैक्ट्रीयोंसफलाई किया जाता है, बताया यह भी जा रहा है की इस स्टोरेज मेस्लैगमेंलोहे का कण पाया जाता है जो स्पोंज आयरन कंपनियों मे उपयोग किया जाता है


वहां मौजूद कंपनी की ओर मो. जावेद ने दावा किया कि बड़ा हादसा नहीं हुआ है। कोई हताहत नहीं हुआ है। बाहर पड़े केबल आदि में लगा था। जिसे उनलोगों ने अपने स्तर पर ही कापू पाया । लेकिन वहां देखा गया कि दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे। मौके पर पहुंचे पार्षद समिज माजी ने कहा कि उन्हें सूचना मिला कि कारखाने में आग लगी है।
- Fake PMO officer Case जांच में सामने आया Asansol के धेमोमेन कनेक्शन
- राज्यभर में वकीलों पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन दुर्गापुर में निकाली गई रैली, आसनसोल में प्रदर्शन
- রাজ্য জুড়ে আইনজীবীদের উপর হামলার প্রতিবাদ মিছিল দুর্গাপুরে মিছিল, আসানসোলে বিক্ষোভ
- 10 मामलों में कुल 121 गिरफ्तार कुल्टी के साइबर अपराध गिरोह का प्रमुख सरगना पुलिस के जाल में
- ১০ টি মামলায় মোট গ্রেফতার ১২১ কুলটির সাইবার অপরাধ চক্রের অন্যতম পান্ডা পুলিশের জালে



