ट्यूशन को निकला छात्र 5 दिनों से लापता, परिजन परेशान
बंगाल मिरर, सीतारामपुर : कुल्टी थानान्तर्गतसीतारामपुर इलाके से छात्र लापता हो गया है। कई दिन बीतने के बाद भी छात्र का सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के साथ ही वार्ड 18 के पार्षद अमित तुलस्यान भी लापता छात्र को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। सीतारामपुर निवासी शिव प्रसाद रजक ने अपने पुत्र विवेक कुमार रजक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है











सीतारामपुर ऊपर बाजार निवासी शिवप्रसाद रजक ने बताया कि उनका लगभग 16 वर्षीय पुत्र ट्यूशन के लिए कह कर घर से निकला लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया और अपने सगे संबंधियों तथा उसके मित्रों के पास भी जानकारी ली लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। अंततः वह पुलिस प्रशासन के पास आकर अपने पुत्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया किउनका पुत्र सफेद फूल शर्ट ब्लू जींस फुल पैंट पहन रखा है। उन्होंने पहचान के लिए बताया कि उनके पुत्र की छाती पर एक काला तिल है ।


- वार्ड 18 में मातृशक्ति सम्मान, 3000 महिलाओं को भेंट की गई साड़ी
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলে ডান্ডিয়া উৎসবের সাথে নবরাত্রি উদযাপন
- दुर्गापुर में पूजा से पहले चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
- দুর্গাপুরে পুজোর আগে চুরি যাওয়া বাইক উদ্ধার, গ্রেফতার দুই
- 292 वर्षों बाद भी आसनसोल गांव की 9 दुर्गा पूजाएं बरकरार, परंपरा और प्राचीन रीति-रिवाजों की झलक

