Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol वासियों को बालू माफियाओं के कारण नहीं मिलेगा पीने का पानी : जितेंद्र तिवारी

बंगाल मिरर, एस सिंह ,आसनसोल :  आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने दावा किया है। कि शिल्पांचल के विभिन्न नदी से अवैध रूप से बालू की चोरी हो रही है। बालू माफिया के खिलाफ बहुत बार प्रशासन से कहा गया है। लेकिन अवैध बालू चोरी के खिलाफ कार्रवाई  नहीं कर रही है। इससे  प्रमाणित होता है बालू माफिया तृणमूल के समर्थन से यह काम कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि प्रशासन यदि चुप हो जाए है तो उन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है।

अभी स्थिति इस जगह पर पहुंच चुकी है कि जनता इसका प्रतिवाद नहीं करेगी तो आने वाले समय में  भारी संकट झेलना पड़ेगा। गर्मी में पानी के समस्या देखने को मिलती है अब ठंड के मौसम में भी पानी की समस्या देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नहीं बोल रहे हैं आसनसोल नगर निगम के आंतरिक बैठक में निगम आयुक्त ने खुद कहा है जिस प्रकार से दामोदर नदी से बालू कटाई हो रही है, पंपिंग स्टेशन के पास से बालू की चोरी हो रहा है। वर्तमान में जो पानी की संकट देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण अवैध रूप से बालू का चोरी करना है।

डीएम को बार-बार बोलने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इधर आसनसोल नगर निगम डीएम और पुलिस कमिश्नर को पत्र दे रहा है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निगम इस प्रकार से असहाय हो जाए तो आसनसोल के मनुष्य की रक्षा कैसे करेगा। आसनसोल के जनता को आगे आना होगा। बालू चोर, बालू माफिया की बात नहीं है। यह अवैध धंधा बंद नहीं हुआ तो शहर या ग्राम के मनुष्य को पानी की समस्या से कोई नहीं बचा सकेगा। पानी की समस्या को झेलना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *