ASANSOL

पवन गुटगुटिया का फेक प्रोफाइल बनाकर साइबर ठग मांग रहे रुपए

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के उद्योगपति, विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी‌ समाजसेवी पवन गुटगुटिया का सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर अपराधी लोगों से रुपए मांग रहे हैं। इसे लेकर पवन को गुटगुटिया का कहना है कि किसी ने फेसबुक पर उनके नाम का फर्जी अकाउंट बनाया है और इसके जरिए लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं ।

Fake profile

उन्होंने आसनसोल की जनता और उनके जाने वालों से अनुरोध किया है कि वह इस तरह के किसी भी झांसे में ना आए क्योंकि जिस अकाउंट से यह सारा कारनामा किया जा रहा है वह फर्जी अकाउंट है पवन गुटगुटिया ने बताया कि उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन पर इस बात की जानकारी दी तब उनको काफी हैरानी हुई जब उन्होंने फेसबुक पर इस बात का पता लगाया तो देखा कि किसी ने उनके नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया है जिसमें उनके जन्म का साल 1994 दिया हुआ है जो की पूरी तरह से फर्जी है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इस फर्जी अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट को भी स्वीकार कर लिया है जो चिंताजनक है उन्होंने साफ कहा कि यह उनका अकाउंट नहीं है और किसी ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया है उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर इस अकाउंट के जरिए लोगों से पैसे मांगे जाते हैं तो उसकी पूरी तरह से नजरअंदाज करें पवन गुटगुटिया ने बताया कि इस बारे में वह हीरापुर थाना और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर डिपार्टमेंट से संपर्क करेंगे और शिकायत दर्ज करेंगे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!