Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी। आसनसोल नॉर्थ थानान्तर्गत ईएसआई अस्पताल कॉलोनी में डॉक्टर के क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों रुपये के गहने अपराधी चुराकर ले गये। इस घटना के बाद से अस्पताल कालोनी में रहनेवाले चिकित्सकों और कर्मियों में आतंक है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस छानबीन के लिए आई थी।














पीड़ित डाक्टर जीवन कर्मकार ने बताया कि वह और उनके परिजन बाहर गये हुए थे। वह सोमवार को ही वापस लौटे हैं। लेकिन उनके परिजन बाहर ही है। बुधवार को वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इसी बीच 11 से 12 बजे के बीच उनके क्वार्टर में घुसकर 15 भरी सोने के गहने तथा 50 हजार रुपये नकद अपराधी चुराकर ले गये। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक डा. अतनु भद्र ने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের হোস্টেল রুম থেকে ভিন রাজ্যের ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য
- Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- आसनसोल में युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन, दिया गया सामाजिक सद्भाव का संदेश
- Asansol : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई होटल-रेस्तरां में मिली अनियमितताएं
- আসানসোলে রাখী বন্ধন উৎসবের আয়োজনে যুব কল্যান ও ক্রীড়া দপ্তর সম্প্রীতির বার্তা


