ASANSOL

ISSF विश्व कप फाइनल के कंपटीशन डायरेक्टर ज्यूरी चुने गए वीके ढल्ल

बंगाल मिरर, आसनसोल: ISSF विश्व कप फाइनल के कंपटीशन डायरेक्टर और ज्यूरी चुने गए वीके ढल्ल। आसनसोल राइफल क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी वीके ढल्ल को एक बार फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली के डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के लिए उन्हें कंपटीशन डायरेक्टर और ज्यूरी चुना गया है। प्रतियोगिता 13 से 18 अक्टूबर तक होगी इसमें दुनिया के विभिन्न देशों के टॉप 3 शूटर भागीदारी करेंगे यहां ओलंपिक के सभी 15 स्पर्धाओं की प्रतियोगिता होगी।

श्री दालकोला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राइफल क्लब के सदस्यों में खुशी देखी जा रही है वह पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं मिलने पर जगदीश बागड़ी अजय खेतान  धर्मेंद्र साव रूपेश साव अनुपम पांडे संदीप सामंत तुलसी दास आदि ने बधाई दी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *