Thursday, September 3, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 3, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : सिविक वॉलिंटियर ने की आत्महत्या

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol : सिविक वॉलिंटियर ने की आत्महत्या। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के आसनसोल उत्तर थाना अधीन कार्यरत एक सिविक वॉलिंटियर ने आत्महत्या कर ली। उत्तर थाना अंतर्गत आरके डंगाल में सिविक वॉलिंटियर गौतम बर्मन का शव फंदे से लटका हुआ, उसके घर में ही पाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वह भारती संघ क्लब के निकट अपनी मां के साथ रहता था। इस हादसे के बाद उसकी मां पूरी तरह से टूट चुकी है और गहरे सदमे में है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गौतम एक मिलनसार युवक था। उसने यह कदम क्यों उठाया यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस की आशंका है कि मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या की।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है । इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *