ASANSOL

तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति द्वारा रक्तदान शिविर

बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से राहा लेन पार्टी ऑफिस में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 45 शिक्षकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर आसनसोल के उपमेयर अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य गुरुदास चटर्जी छात्र नेता अभिनव मुखर्जी ब्लॉक 2 के प्रेसिडेंट अनिमेष दास पार्षद संपा दां, भानु बोस, अधीर गुप्ता सम्राट घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सभी गण मन व्यक्तियों को पुष्प गुच्छ एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया तथा उनके वक्तव्य को ध्यान से सुना गया। सभी लोगों ने इस सामाजिक कार्य के लिए रक्तदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया तथा उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शिक्षक एवं  शिक्षिकाएं उपस्थित थे। संगठन की ओर से राजीव मुखर्जी एवं गांधी प्रसाद नोनिया ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। मंच का संचालन भूतपूर्व प्रधानाध्यापक उदास चक्रवर्ती ने किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *