Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में मुस्लिम समाज सड़क पर, वक्फ संशोधन बिल का विरोध

बंगाल मिरर, आसनसोल : केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को आसनसोल शहर में दानिश अजीज के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च आसनसोल के रेलपार क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला ब्रिज से शुरू होकर जीटी रोड पर बीएनआर चौराहे से गुजरा और आसनसोल कोर्ट परिसर में एसडीओ या सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) कार्यालय तक गया। इस संदर्भ में दानिश अजीज ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बहुमत का फायदा उठाकर वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित करा लिया। यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लाया गया विधेयक है।

परिणामस्वरूप, मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकार छीन लिये जायेंगे। इसके अलावा, उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकारों में भी हस्तक्षेप किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके बाद भी लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे तो यह बहुत दुखद बात होगी। उन्होंने रेलपार के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे आज इस विधेयक के विरोध में इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों में इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो आसनसोल के लोग बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सिर्फ आसनसोल ही नहीं पूरे देश में आन्दोलन होगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *