Barabani में जिला परिषद एक करोड़ से बनाएगी सड़क, शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल : बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पंचगछिया मनोहर बहाल से लेकर चकबल्लवपुर तक सड़क का निर्माण करीब एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण पश्चिम बर्दवान जिला परिषद द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को इस सड़क का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि मुकुल उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान मनोरंजन बनर्जी, उद्योगपति विजय शर्मा, देवाशीष मिश्रा, रामतनु दास,रवि शर्मा, बास्की दास सुधाकर कर्मकार आदि उपस्थित थे।














उपाध्याय ने कहा कि काफी दिनों से इस सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही थी विधायक की पहल पर जिला परिषद द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से इस चंचल के लोगों को काफी सुविधा होगी।

