आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयंती समारोह
बंगाल मिरर, आसनसोल : मंगलवार को हिंदी विभाग,आसनसोल गर्ल्स काॅलेज द्वारा हिंदी नवजागरण के अग्रदूत भारतेन्दु हरिश्चन्द्र चंद्र का जयंती समारोह मनाया गया।इस अवसर पर हिंदी विभाग की ही पूर्व छात्रा- नीलू ठाकुर , हिंदी अनुवाद अधिकारी,सूचना और प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, नई दिल्ली ने वर्तमान छात्राओं के साथ -“सपनों से मंजिल तक …” विषय पर संवाद किया।आयोजन के आरंभ में उपस्थित सभी लोगों ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के प्रति श्रद्धा- सुमन अर्पित किए।














वक्ता नीलू ठाकुर का परिचय विभाग की प्राध्यापिका डाॅ. पूजा पाठक ने दिया।विषय प्रवर्तन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ.कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने यह भी कहा कि भले ही हिंदी विभागहिंदी सहित भारतीय भाषाओं की पढ़ाई -लिखाई के संदर्भ में यह आम धारणा है कि इनके अध्ययन- अध्यापन से जुड़े हुए अधिकांश लोग बहुत मेधावी नहीं होते, इनकी पढ़ाई के माध्यम से जीविका अर्जित करना भी बहुत आसान नहीं है।इसके बावजूद आसनसोल गर्ल्स काॅलेज के हिंदी विभाग की यह खुशनसीबी है कि यहां अध्ययन करने वाली छात्राओं में अधिकांश ने अपनी जीविका अपने परिश्रम के बल पर अर्जित की है।नीलू ठाकुर भी उनमें से एक हैं।
नीलू ठाकुर ने अपने वक्तव्य में अपने सपनों की बातें की। उन्होंने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं देने के बाद अंततः वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में हिंदी अनुवाद अधिकारी के पद तक पहुंची और आगे के लक्ष्यों के लिए तैयारी कर रही हैं।वर्तमान छात्राओं में प्रिया कुमारी, माधुरी यादव, इशाना खान, मुस्कान डोम, सोनी कुमारी सिंह, प्रेरणा कुमारी आदि ने अनेक जिज्ञासाएं व्यक्त की जिनके समुचित उत्तर नीलू ठाकुर ने दिए।

