Asansol : Tahseen घोटाले में कोलकाता में भारी निवेश हो जांच : कांग्रेस
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रसनजीत पुईतुंडी, शाह आलम और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में रेलपार इलाके में सामने आए 350 से 450 करोड़ रुपए के कथित आर्थिक घोटाले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी तहसीन अहमद हैं, जो टीएमसी के अल्पसंख्यक सेल के पूर्व वाइस चेयरमैन शकील अहमद के पुत्र हैं और वर्तमान में जेल में हैं।














कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनके पास कोलकाता की एक कंपनी की बैलेंस शीट है, जिसमें एक “शकील अहमद” नामक व्यक्ति द्वारा भारी पूंजी निवेश और लोन देने का उल्लेख है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह वही शकील अहमद हैं जो तहसीन अहमद के पिता हैं।कांग्रेस ने प्रशासन से इस मामले की विस्तृत जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बैलेंस शीट में दर्ज शकील अहमद और घोटाले में आरोपित परिवार के बीच कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि यह वही व्यक्ति हैं, तो उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।

