Railpar में चला रेलवे का बुलडोजर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत महुआ डंगाल रेल पार लोको क्वार्टर इलाके में आज आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया गया और 10 परित्क्वायक्त र्टरों को बुलडोजर के सहारे ध्वस्त कर दिया गया इसके पास स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया गया और 24 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद फनसबी आलिया को खबर दी गई वह मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इस अभियान का विरोध किया














उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के लोगों को एस आई आर के नाम पर परेशान कर रही है तो दूसरी तरफ रेलवे द्वारा लोगों को उनके घरों से निकाला जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि इस क्षेत्र के लोग और ना ही तृणमूल कांग्रेस विकास के खिलाफ है लेकिन वह चाहते हैं कि लोगों को कुचलकर विकास ना हो और इसके लिए वह यह चाहते हैं कि पहले यहां के लोगों को पुनर्वास दिया जाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास काफी जमीन है यहां के लोगों को वह जमीन उपलब्ध कराई जाए ताकि राज्य सरकार के यहां के लोगों के लिए घर बना दे लेकिन उससे पहले यहां के लोगों को इस तरह से हटाया नहीं जा सकता

