Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

अख्तर हुसैन का‌ नहीं हुआ नामांकन, बागी तेवर‌ या नाटक ?

बंगाल मिरर, कुल्टी : पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बागी नेता और पूर्व पार्षद आख़्तर हुसैन को लेकर सामने आई नामांकन की खबरों पर अब नया मोड़ आ गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आख़्तर हुसैन ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया है और इस तरह की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि तृणमूल के नाराज नेता आख़्तर हुसैन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। मीडिया के कुछ हिस्सों में उनके नामांकन दाखिल करने की खबर भी चली, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।हालांकि, पार्टी सूत्रों और जिला नेतृत्व ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आख़्तर हुसैन द्वारा कोई आधिकारिक नामांकन नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि कुल्टी सीट पर इस बार तृणमूल कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में अभिजीत घटक को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का दावा है कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और किसी तरह की आंतरिक कलह नहीं है।गौरतलब है कि अख्तर हुसैन एक विवादित नेता रहें है ‌, कल भी उसने मीडिया के सामने दावा किया की निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया है लेकिन प्रशासन में जब सूचित जारी की उसमें उसका नाम नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *