BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Shatabdi Roy ने बाराबनी और जामुड़िया में किया प्रचार

बंगाल मिरर, जामुड़िया/बाराबनी: पश्चिम बर्धमान जिले में चुनावी सरगर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के पुरूलिया हार्ट तल्ला में टीएमसी प्रत्याशी Hare Ram Singh के समर्थन में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई, जिसमें सांसद व अभिनेत्री Shatabdi Roy मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।सभा को संबोधित करते हुए हरेराम सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 में उन्हें यहां की जनता का आशीर्वाद मिला था और उसी भरोसे पर उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं और जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बार चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन Mamata Banerjee के आग्रह पर उन्होंने पुनः चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।अपने संबोधन में शताब्दी रॉय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, वे जनता की भावनाओं से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के आधार पर मतदान होना चाहिए। उन्होंने Mamata Banerjee सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज लोगों को मुफ्त राशन, बच्चों को शिक्षा, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत आर्थिक सहायता और किसानों को भत्ता मिल रहा है। इन योजनाओं को जारी रखने के लिए उन्होंने टीएमसी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसी क्रम में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भी टीएमसी का प्रचार अभियान जोर पकड़ता नजर आया। यहां Shatabdi Roy ने टीएमसी प्रत्याशी Bidhan Upadhyay के समर्थन में गौरांडी से भव्य रोड शो किया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।मीडिया से बातचीत के दौरान शताब्दी रॉय ने दावा किया कि जनता का जबरदस्त समर्थन टीएमसी के साथ है और बिधान उपाध्याय चौथी बार विधायक बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हें देखते हुए जीत निश्चित है।

वहीं, बाराबनी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सभा को लेकर पूछे गए सवाल पर शताब्दी रॉय ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता सच्चाई जानती है और किसी भ्रम में नहीं आएगी।बिधान उपाध्याय ने भी आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और राज्य सरकार के कार्यों को देखते हुए उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि आगामी परिणाम यह स्पष्ट कर देंगे कि जनता विकास के साथ है।कुल मिलाकर, जामुड़िया और बाराबनी क्षेत्रों में टीएमसी ने जनसभाओं और रोड शो के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *