Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

Amit Shah : भाइपो को CM नहीं बनने देंगे “घुसपैठिया मुक्त बंगाल” का दिया नारा

बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जोरदार चुनावी हुंकार भरी। मंगलवार को पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने “घुसपैठिया मुक्त बंगाल” बनाने का आह्वान किया।बराकर के बालतोड़िया स्थित गणेश मेला मैदान में आयोजित इस सभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में बोलते हुए अमित शाह हेलिकॉप्टर से सिलिगुड़ी से कुल्टी पहुंचे। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने कुल्टी और बराकर क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं को नमन कर की।

सभा में उन्होंने कहा कि यह प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा सत्ता में आने पर बंगाल में कोई बंगाली मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि “जो बंगाल में जन्मा है और बंगाली बोलता है, वही मुख्यमंत्री बनेगा।”उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “23 अप्रैल को गुंडे घर के अंदर रहें, नहीं तो 5 मई के बाद उन्हें सीधा कर दिया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।”अमित शाह ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य के युवाओं की चिंता नहीं करतीं, बल्कि केवल अपने “भतीजे” के भविष्य की सोचती हैं।

उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वे इसे स्वीकार करेंगे और अपील की कि 23 अप्रैल को “कमल के फूल” पर वोट दें।सभा में उन्होंने कई वादे भी किए। उन्होंने कहा कि गरीबों की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि नई योजनाएं शुरू होंगी। 1 जून से महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे, बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपये भत्ता मिलेगा और गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना लागू करने, सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और बकाया डीए देने का भी आश्वासन दिया।कुल्टी के औद्योगिक हालात पर बोलते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में क्षेत्र का इस्पात उद्योग बर्बाद हो गया है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर उद्योगों को फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *