Paschim Bardhaman : 9 सीट, 85 उम्मीदवार, 2588 बूथ, 19. 65 लाख वोटर करेंगे मतदान
बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:पश्चिम बर्धमान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। जिले की इन सभी सीटों पर कुल 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और हर सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार दुर्गापुर पश्चिम सीट पर हैं, जबकि आसनसोल उत्तर में 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम 6 उम्मीदवार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा पांडवेश्वर में 11, दुर्गापुर पूर्व और जामुड़िया में 9-9, आसनसोल दक्षिण और रानीगंज में 8-8 तथा बाराबनी में 7 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।इस चुनाव में राज्य के दो दिग्गज मंत्री प्रदीप मजूमदार (दुर्गापुर पूर्व) और मलय घटक (आसनसोल उत्तर) भी मैदान में हैं।














इनके खिलाफ भाजपा के चंद्रशेखर बंदोपाध्याय और कृष्णेंदु मुखोपाध्याय चुनौती पेश कर रहे हैं।इसके अलावा कई अन्य चर्चित मुकाबले भी हैं, जिनमें कुल्टी में भाजपा के डॉ. अजय पोद्दार बनाम तृणमूल के अभिजीत घटक, बाराबनी में तृणमूल के विधान उपाध्याय बनाम भाजपा के अरिजीत राय, आसनसोल दक्षिण में तृणमूल के तापस बंदोपाध्याय बनाम भाजपा की अग्निमित्रा पाल, जामुड़िया में तृणमूल के हरेराम सिंह बनाम भाजपा के डॉ. विजन मुखोपाध्याय, रानीगंज में भाजपा के पार्थ घोष बनाम तृणमूल के कालोबरन मंडल, पांडवेश्वर में तृणमूल के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती बनाम भाजपा के जितेंद्र तिवारी तथा दुर्गापुर पश्चिम में तृणमूल के कवि दत्ता बनाम भाजपा के लक्ष्मण चंद्र घोरुई के बीच मुकाबला शामिल है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती सहित तरुण राय और प्रसेंजित पुइतुंडी जैसे नेता भी चुनावी मैदान में हैं।मतदान और बूथ व्यवस्थाजिले में कुल 2,588 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19,65,095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।इन 2,588 बूथों में 2,504 मुख्य और 84 सहायक बूथ शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर 4 मतदानकर्मी तैनात रहेंगे। कुल मिलाकर करीब 10 हजार कर्मी ड्यूटी पर होंगे, जबकि 30% अतिरिक्त कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।
इस तरह लगभग 14 हजार चुनावकर्मी तैनात किए गए हैं।जिले में 243 महिला बूथ बनाए गए हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ भी तैयार किया गया है।विधानसभा अनुसार बूथ संख्यापांडवेश्वर: 251 बूथदुर्गापुर पूर्व: 304 बूथदुर्गापुर पश्चिम: 315 बूथरानीगंज: 292 बूथजामुड़िया: 260 बूथआसनसोल दक्षिण: 315 बूथआसनसोल उत्तर: 313 बूथकुल्टी: 275 बूथबाराबनी: 263 बूथविधानसभा अनुसार मतदाता संख्यापांडवेश्वर: 1,88,390दुर्गापुर पूर्व: 2,37,127दुर्गापुर पश्चिम: 2,38,700रानीगंज: 2,15,994जामुड़िया: 1,96,545आसनसोल दक्षिण: 2,39,030आसनसोल उत्तर: 2,36,858कुल्टी: 2,10,553बाराबनी: 2,01,898सुरक्षा और नियमनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए कुल 5,455 कैमरे लगाए गए हैं।हर बूथ पर वोटर सहायता केंद्र और बीएलओ मौजूद रहेंगे। एक समय में बूथ के अंदर अधिकतम 4 मतदाता ही रह सकते हैं।मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल फोन पहले ही जमा कराने होंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि, लाउडस्पीकर, पोस्टर-बैनर और मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए वाहन का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

