ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में पदक से चूके अभिनव, चौथे स्थान पर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ISSF Junior World Cup 2026 Cairo में भारत के युवा निशानेबाज Abhinav Shaw ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि, वह महज 0.9 अंक से पदक से चूक गए।23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में अभिनव ने 630.0 का प्रभावशाली स्कोर कर फाइनल (टॉप-8) में जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन बेहद मामूली अंतर से पोडियम पर जगह नहीं बना सके।














इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने जीता, जबकि रजत साइप्रस और कांस्य पदक भारत की ही खिलाड़ी Vanitha Suresh को मिला।प्रतियोगिता के बाद अभिनव ने कहा, “मैंने पूरी कोशिश की, अच्छा खेला, लेकिन शायद यह मेरा दिन नहीं था। मैं अगले मुकाबले में और बेहतर वापसी करूंगा।”वहीं West Bengal Rifle Association के अध्यक्ष V.K. Dhall ने कहा कि शूटिंग अनिश्चितताओं का खेल है, जहां एक खराब शॉट भी बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।
उन्होंने कहा कि फाइनल में पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है और अभिनव विश्व के सर्वश्रेष्ठ जूनियर निशानेबाजों में से एक हैं।अभिनव के पूर्व विद्यालय के प्राचार्य Ravi Victor ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।युवा निशानेबाज के इस प्रदर्शन से यह साफ है कि आने वाले समय में वह भारत के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

