शादी समारोह में चली गोली ! पूर्व पति पर आरोप
बंगाल मिरर, अंडाल : शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोली चल गई। गोली चलाने का आरोप दुल्हन के पूर्व पति पर लगा है। यह घटना रविवार दोपहर अंडाल थाना क्षेत्र के सिदुली बेजपाड़ा इलाके में घटी।जानकारी के अनुसार, रविवार को अंडाल के खांदरा पंचायत अंतर्गत सिदुली बेजपाड़ा में माम्पी बेज की शादी के अवसर पर दोपहर का भोज चल रहा था। तभी शिवा बेज नामक व्यक्ति कुछ साथियों के साथ चारपहिया वाहन से वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली दुल्हन के चाचा सरबल बेज को जा लगी।














स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले म्इस युवती की शादी दुर्गापुर के कुरुलिया डांगा निवासी शिवा बेज के साथ हुई थी। करीब छह महीने पहले ् अपने पति का घर छोड़कर मायके लौट आई थी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी तय कर दी थी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पत्नी की दूसरी शादी की खबर से नाराज होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना की बनबहाल फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सरबल बेज को इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी समारोह में हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

